टोल प्लाजा पर कांस्टेबल की गुंडागर्दी, टोल मांगने पर जड़ा थप्पड़

टोल प्लाजा पर कांस्टेबल की गुंडागर्दी, टोल मांगने पर जड़ा थप्पड़

भारतमाला टोल प्लाजा पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सायला थाने में तैनात कांस्टेबल घेवरचंद ने टोल कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और टोल मांगने पर थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि घटना 12 जुलाई 2025 को दोपहर के समय की है। जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल घेवरचंद जोधपुर से अपनी निजी कार में सायला की ओर जा रहा था। सांगाणा में भारतमाला टोल प्लाजा पर पहुंचने पर टोल कर्मचारियों ने उसकी निजी कार के लिए टोल शुल्क मांगा। कांस्टेबल ने पुलिसकर्मी होने का हवाला देकर निशुल्क प्रवेश की मांग की, लेकिन टोल कर्मचारियों ने नियमों का पालन करते हुए टोल शुल्क देने को कहा। इस बात पर कांस्टेबल भड़क गया और कर्मचारी के साथ बहस शुरू कर दी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार