एक करोड़ 35 लाख रुपए की अफीम, कार सहित तस्कर गिरफ्तार

एक करोड़ 35 लाख रुपए की अफीम, कार सहित तस्कर गिरफ्तार

राजस्थानी चिराग। श्रीगंगानगर की राजियासर थाना पुलिस ने जामनगर-अमृतसर एक्सप्रेस हाईवे पर कालूसर फांटा के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 24 पैकेट में 22.5 किलो अवैध अफीम बरामद की गई है। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जोधपुर जिले के ओसियां थाना क्षेत्र के हाणिया गांव निवासी रामनारायण (37) के रूप में हुई है। आरोपी क्रेटा कार से अफीम की तस्करी कर रहा था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अफीम चित्तौडग़ढ़ के बेंगू से खरीदी थी। इसे हनुमानगढ़ जिले के रावतसर, जंडवाला और मिर्जावाला मेर में डिलीवर करना था।

डीआईजी गौरव यादव के अनुसार जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन सीमा संकल्प चलाया जा रहा है। इसके तहत मेडिकेटेड नशीले पदार्थों और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। राजियासर कार्यवाहक थाना प्रभारी ओमप्रकाश मान के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल आत्माराम और परताराम की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच सूरतगढ़ शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम बीकानेर। राजस्थान के 6 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 17 जिलों…

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ सिरोही। जिले में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाए…

    You Missed

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    आज 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जाने बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    होटल के बाद गांव से पकड़ी गईं 4 संदिग्ध महिलाएं, जांच एजेंसियां करेंगी पूछताछ

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: टोपीदूर अवैध बंदूक के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: आठ माह से फरार पांच हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर