Bikaner में इस जगह युवक पर फायर किया, हाथ में लगी गोली

Bikaner में इस जगह युवक पर फायर किया, हाथ में लगी गोली

बीकानेर. नयाशहर थाना इलाके में चूनगरान मोहल्ले में एक युवक पर भरे बाजार जानलेवा हमला करने की वारदात के बाद अब एक कैफे में युवक पर फायर करने का मामला सामने आया है। गोली युवक के साथ के आर-पार हो गई। घायल युवक का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार किया गया।

इस संबंध में आशापुरा माता मंदिर के पास जस्सूसर गेट निवासी
ने अंत्योदय नगर निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को वह शाम करीब सात बजे डी-टाउन कैफे गया था। वहां पर काम करने वाले युवक से बात कर रहा था तभी अन्य युवक वहां पर आया। उसके पास रिवॉल्वर थी। वह रिवॉल्वर दिखाकर डरा रहा था। आरोपी ने बातों ही बातों में उस पर रिवॉल्वर तान दी। वह उसे अनदेखा कर वापस से बातें करने लगा। इस पर युबक ने पीछे से उस पर फायर कर दिया। गोली उसके बाए हाथ की कलाई के पास लगी, जो हाथ के आरपार हो गई। वारदात के बाद वहां मौजूद लोग उसे पहले अस्पताल ले गए। वारदात की सूचना बड़े भाई को दी।

बाद में उसका भाई व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसका उपचार करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल