बीकानेर में इस जगह सीवर लाइन का काम करते मिट्टी ढही, दो मजदूर दबे

बीकानेर में इस जगह सीवर लाइन का काम करते मिट्टी ढही, दो मजदूर दबे
बीकानेर। पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में सीवर लाइन का काम कर दो मजदूर मिट्टी ढहने से गढ्ढ़े में दब गए। दोनों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया जिससे उनकी जान बच गई। पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में लंबे समय से सीवर लाइन का काम चल रहा है। मंगलवार को सायंकाल सीवर लाइन का गहरा गड्ढा खोदा गया और दो मजदूर वहां काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और दोनों श्रमिक गहरे गढ्ढ़े में गिर गए और मिट्टी में दब गए।

दोनों गर्दन तक मिट्टी में दबे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तत्काल गढ्ढ़े में उतरकर मिट्टी हटाई और दोनों श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इत्तला मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुची और दोनों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में लंबे समय से सीवर लाइन का काम चल रहा है। इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत बीकानेर. देर रात बीकानेर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी…

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे दौसा जिला हॉस्पिटल में पोस्टेड 40 साल के डॉक्टर की…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप

    बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

    बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

    नौकरी बचाने के लिए ट्रेन के एसी कोच में लगाई आग, खुद ही पहुंचा बुझाने

    नौकरी बचाने के लिए ट्रेन के एसी कोच में लगाई आग, खुद ही पहुंचा बुझाने