संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! श्रेयस-ईशान भी भुगत चुके अंजाम, इस फैसले से बीसीसीआई नाराज

संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! श्रेयस-ईशान भी भुगत चुके अंजाम, इस फैसले से बीसीसीआई नाराज

आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 जनवरी को किया जा सकता है. टीम सेलेक्शन से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. संजू सैमसन को चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर रखा जा सकता है. साथ ही उनपर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) एक्शन भी ले सकता है. संजू का केरल क्रिकेट संघ (KCA) के साथ कथित तौर पर विवाद हो गया था.बता दें कि संजू सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 की शुरुआत से पहले केरल टीम के प्रैक्टिस कैम्प को जॉइन करने में अनुपलब्धता व्यक्त की थी. इसके चलते उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल की टीम में नहीं सेलेक्ट किया गया था. केसीए सचिव विनोद एस कुमार ने कहा था कि एसोसिएशन नहीं चाहता कि सैमसन की उपलब्धता पर अनिश्चितता के कारण कोई युवा अपनी जगह खो दे. रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के टॉप अधिकारी और चयनकर्ता सैमसन के विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर रहने फैसले से खुश नहीं हैं. बीसीसीआई ने स्पष्ट तौर पर कहा कि टीम इंडिया में सेलेक्शन का आधार घरेलू क्रिकेट रहेगा. ऐसे में खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट निश्चित तौर पर खेलना होगा.

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार