ब्रेकिंग: टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन इंजर्ड हुए

ब्रेकिंग: टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन इंजर्ड हुए

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी ने BCCI सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। पंत को चौथे टेस्ट के पहले दिन चोट लग गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका दाहिने पैर का अंगूठा फ्रैक्चर हुआ है। स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखा है और डॉक्टर्स के अनुसार पंत को कम से कम छह हफ्ते आराम करना होगा। इंजर्ड होकर रिटायर्ड हर्ट हुए ऋषभ पंत भारत के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 68वें ओवर में इंजर्ड हो गए थे। ओवर की चौथी बॉल क्रिस वोक्स ने स्लोअर यॉर्कर फेंकी। पंत रिवर्स स्वीप खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बैट से लगकर जूते से जा लगी। इंग्लैंड ने LBW की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया। पंत दर्द में कराहते नजर आए। फिजियो टीम उन्हें चेक करने के लिए मैदान में आई। पंत का दर्द कम नहीं हुआ, जूता खोलने पर उनके पैर में सूजन नजर आई। जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर वैन में बैठाकर बाहर ले जाया गया। वे 37 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप की।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार