बीकानेर: अवैध देशी कट्टा व कारतूस सप्लायर गिरफ्तार, एक पिस्टल और कारतूस बरामद

बीकानेर: अवैध देशी कट्टा व कारतूस सप्लायर गिरफ्तार, एक पिस्टल और कारतूस बरामद

बीकानेर। अवैध हथियारों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बज्जू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्टा (पिस्टल) और कारतूस सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी है। पिछले कुछ दिन से बीकानेर में हथियारों की धरपकड़ का अभियान चल रहा है। इसी के तहत अब तक एक दर्जन से ज्यादा हथियार पुलिस जब्त कर चुकी है।

ताजा मामला बज्जू थाने का है, जहां बज्जू थानाधिकारी ने कार्रवाई की। जाब्ते के साथ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी बलवीर सिंह पुत्र भीमसिंह राजपूत (28) निवासी चक 1 सीडी, छीला कश्मीर, थाना रणजीतपुरा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले 7 मई 2026 को एक कार्रवाई में आरोपी दिनेश कुमार के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पूछताछ और जांच के दौरान अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी बलवीर सिंह का नाम सामने आया।

गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपी का पीसी रिमांड प्राप्त कर उससे अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि कुछ और हथियारों की धरपकड़ हो सकती है।

  • Related Posts

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद हनुमानगढ़ के रावतसर में बसों के समय को लेकर चल रहे विवाद…

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देशी कट्टे के साथ एक को गिरफ्तार किया…

    You Missed

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त