बड़ी खबर: बीकानेर-दिल्ली हाईवे पर टैंकर-एसयूवी की टक्कर, हादसे में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की मौत

बड़ी खबर: बीकानेर-दिल्ली हाईवे पर टैंकर-एसयूवी की टक्कर, हादसे में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की मौत

सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चिड़ावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और उनकी मां की मौत हो गई। सोमवार तड़के करीब 3 बजे दिल्ली-बीकानेर हाईवे (NH-11) पर दूध के टैंकर से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई थी। SUV के परखच्चे उड़ गए थे। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की बॉडी गाड़ी में बुरी तरह फंस गई थी। उनकी मां घायल थीं। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसा चूरू के राजलदेसर इलाके में हुआ है।

कैंसर पीड़ित मां को डॉक्टर के पास ले जा रहे थे
राजलदेसर थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया- पिलानी के कुलड़िया का बास गांव निवासी उर्मिला देवी (65) को कैंसर था। अमित हर पंद्रह दिन में मां के इलाज के लिए बीकानेर ले जाते थे। सोमवार को भी अपनी मां को डॉक्टर को दिखाने के लिए अमित कुमार (43) स्कॉर्पियों से बीकानेर जा रहे थे। तड़के करीब 3 बजे राजलदेसर इलाके के राजाणा जोहड़ के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर और स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि हादसे में स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। उर्मिला देवी ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कड़ी मशक्कत के बाद अमित कुमार का शव स्कॉर्पियो से बाहर निकाला गया।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए