टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज और सपा सांसद प्रिया का रिश्ता पक्का,जल्द दोनों सात फेरे लेंगे

टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज और सपा सांसद प्रिया का रिश्ता पक्का,जल्द दोनों सात फेरे लेंगे

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह का रिश्ता पक्का हो गया है। उनका जौनपुर के मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह का रोका हुआ है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दोनों जल्‍द ही शादी करने वाले हैं।
रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह पिछले दो सालों से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रिया सरोज सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।

क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव के साथ प्रिया सरोज।

बीजेपी के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराया

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया वाराणसी जनपद के पिंडरा तहसील के करखियांव की रहने वाली हैं। उनका जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। 18 वर्ष की उम्र पार करते ही सपा की न केवल सक्रिय सदस्यता ले ली थी, बल्कि पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं। महज 25 साल की आयु में वह भाजपा के कद्दावर नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा तक पहुंचने में सफल रहीं।

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। तूफानी सरोज ने कहा, अभी ऐसी कोई बात नहीं है। बेटी की सगाई की बात चल रही है। वहीं, जफराबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज ने कहा, सांसद प्रिया सरोज की रिंकू सिंह से रिश्ते की बातचीत हो गई है, लेकिन अभी सगाई नहीं हुई है।

  • Related Posts

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप बीकानेर। युवती और उसकी किशोरी बहन से बलात्कार, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग करने के…

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार  बीकानेर। कोलायत क्षेत्र के झझु गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में एक ट्रक…

    You Missed

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर : दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत, एक चालक मौत, दूसरा फरार 

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, पीबीएम में पीठ में धंसे चाकू को सर्जरी कर निकाला

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

    बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर