गांव में गुंडों की दहशत,20 हजार हफ्ता नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, मामला दर्ज

गांव में गुंडों की दहशत,20 हजार हफ्ता नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, मामला दर्ज

बीकानेर।
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में अपराध ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्र के एक गांव में गांव के दो गुंडों के खिलाफ दुकान से रंगदारी वसूल करने, दिवाली पर 20 हजार रूपए हफ्ता वसूली मांगने और नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट कर 30 हजार रूपए लूट कर ले जाने का मामला सामने आया है। रीड़ी निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग चुटकीलाल पुत्र हड़मानाराम मेघवाल ने इसी गांव के कालूराम पुत्र कोजाराम मेघवाल व नौरंगराम पुत्र हरखाराम मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी गांव में गुंडागर्दी करते है जिससे लोग डरते है और इसी का फायदा उठाकर वे गत 7 सालों से रीड़ी स्टैंड 3 पर स्थित उसकी दुकान से 1000/2000 रूपए लेते रहते है। दीवाली से 2 दिन पहले कालूराम उसकी दुकान पर आया और दिवाली पर हफ्ता वसूली करते हुए 20 हजार रूपए मांगे। परिवादी ने इतने रूपए देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने गंदी गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे बाद 1 नवंबर को शाम पांच बजे दोनों आरोपियों ने दुकान चलानी है तो रूपए देने की मांग की, और रूपए नहीं देने पर उसे दुकान से घसीटकर बाहर पटका और मारपीट की। आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 30 हजार रूपए निकाल लिए व सामान भी उठाकर ले गए। दुकान का अनेक सामान बिखरा दिया। परिवादी ने थानाधिकारी व सीओ से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया व मामले की जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह करेंगे।

इसे भी पढ़े ⇒बीकानेर की जनता भय चोरो की चांदी, 24 घंटे में चार घरो में चोरी, देखे खबर

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा