डांसर की मिली लाश, इंस्टा पर लिखा- मेरे साथ बुरा हुआ, पुलिस सपोर्ट नहीं कर रही

डांसर की मिली लाश, इंस्टा पर लिखा- मेरे साथ बुरा हुआ, पुलिस सपोर्ट नहीं कर रही
अजमेर में नाले में एक डांसर की लाश मिली। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिविल डिफेंस की मदद से बॉडी को बाहर निकाला गया। क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे का मामला है। बलदेव नगर भक्ति धाम निवासी सुनील राव (30) मेल डांसर था। डांसर ने मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम आईडी पर पांच स्टोरी लगाई। इसमें सुनील ने लिखा- उसके साथ बहुत बुरा हुआ है। पुलिस वाले उसे सपोर्ट नहीं कर रहे और उसकी जिंदगी भर की कमाई चोरी हो गई। सुनील महिलाओं के लहंगा-बेस ड्रेस में डांस करता था। क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया- बलदेव नगर भक्ति धाम निवासी सुनील राव (30) पुत्र दुर्गालाल का जनाना रोड स्थित एक नाले में शव मिला था। पुलिस ने आसपास पूछताछ करने के बाद शव को जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों को सूचना दी गई। मृतक की पहचान होने पर परिजन भी मॉर्च्युरी पहुंच गए। परिजनों ने मृतक डांसर के दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों द्वारा शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 1.25 लाख…

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने बीमा…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल