अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चों समेत 6 घायल

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पति-पत्नी की मौत, तीन बच्चों समेत 6 घायल

राजस्थानी चिराग। सीकर में खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार पहले तो डिवाइडर से टकराई और बाद में टोल बॉक्स में टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। इसके साथ 3 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। हादसा श्रीमाधोपुर के खंडेला रोड स्थित रलावता टोल बूथ के पास बुधवार को अलसुबह करीब 4 बजे हुआ।

पति की मौके पर मौत, पत्नी ने रास्ते में तोड़ा दम

108 एम्बुलेंस के ईएमटी हेमंत कुमार सैनी ने बताया- हादसे के बाद आगरा निवासी पति अजीत सिंह (35) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि पत्नी सीमा (33) ने जयपुर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति के शव को श्रीमाधोपुर सीएचसी और पत्नी के शव को एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

हेड कॉन्स्टेबल श्रीराम यादव ने बताया-कार सवार लोग आगरा से नीमकाथाना-श्रीमाधोपुर होते हुए खाटूश्यामजी जा रहे थे। इसी दौरान खंडेला रोड पर बंद पड़े रलावता टोल पर ये हादसा हो गया। घायलों में अजीत की बेटी डिंपी (9), वर्षा (15), बेटा शिवम (12), के अलावा अजीत का दोस्त रवि (40), रवि की पत्नी निशा (30) और उनका बेटा दिव्यांश शामिल हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी