इस जगह युवक-युवती के सड़े-गले शव मिले, पेड़ पर फंदे में फंसा था युवक का सिर

इस जगह युवक-युवती के सड़े-गले शव मिले, पेड़ पर फंदे में फंसा था युवक का सिर

बांसवाड़ा में राजस्थान-गुजरात की सीमा पर आनंदपुरी थाना इलाके के ग्राम पंचायत वरेठ के घने जंगलों में बुधवार को युवक-युवती के सड़े-गले शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पुराने होने से सड़ गए थे। युवती की लाश अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली, जबकि युवक पेड़ पर फंदे से लटका था। युवक का सिर फंदे में फंसा हुआ था और गर्दन से अलग होकर शरीर का बाकी हिस्सा नीचे पड़ा हुआ था। प्राथमिक तौर पर शव ज्यादा दिन पुराने होने से गिरना माना जा रहा है। बागीदौरा डीएसपी संदीप सिंह शक्तावत ने बताया कि घटना स्थल से युवक के जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान गुजरात के माहीसागर जिले के संतरामपुर थाना क्षेत्र के सेमलिया निवासी धर्मेश (20) पुत्र मुकेश भाई के रूप में हुई। वहीं लड़की की पहचान गुजरात के ही दाहोद के फतेहपुरा थाना क्षेत्र गडरा निवासी शीतल बेन (18) पुत्री लवजी भाई गरासिया के रूप में हुई।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार