नहर में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, हाथ में चांदी का कड़ा और बांह पर ‘आई लव भाई’ टैटू

नहर में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, हाथ में चांदी का कड़ा और बांह पर ‘आई लव भाई’ टैटू

जिले के पदमपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ईईए माइनर नहर में एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिला। शव की दुर्गंध से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पदमपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई सरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शव की हालत बहुत खराब थी, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। युवक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच अनुमानित की गई है। पहचान में सहायक कुछ सुराग मिले हैं। युवक ने नीले रंग की जींस और काली रंग की फटी शर्ट पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ में चांदी का कड़ा था। बाईं बांह पर अंग्रेजी में ‘I Love Bhai’ टैटू गुदा हुआ मिला है। ये निशान पहचान में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को 5 ईईए स्थित कल्याण भूमि में दफनाया गया है। पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच कर रही है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पदमपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई इस हुलिए के व्यक्ति को पहचानता है या किसी के लापता होने की सूचना है, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार