डॉक्टर ने किया सुसाइड, ड्रिप में बेहोशी की दवा मिलाकर खुद को लगाई

डॉक्टर ने किया सुसाइड, ड्रिप में बेहोशी की दवा मिलाकर खुद को लगाई

भरतपुर। एक डॉक्टर ने आगरा में सुसाइड कर लिया। उनका शव आगरा के एक होटल में मिला। बताया जा रहा है कि उन्होंने ड्रिप में बेहोशी की दवा मिलाकर अपनी जान ले ली। सुसाइड से पहले बेटी को फोन किया और कहा- मैं 2 मिनट का मेहमान हूं। डॉक्टर राजकुमार चौधरी का भरतपुर के अटल बंद थाना इलाके स्थित हीरादास बस स्टैंड के पास SR हॉस्पिटल है। हॉस्पिटल के पीछे ही उनका घर है। पुलिस के अनुसार- मंगलवार सुबह वे एक मामले में भरतपुर से बयाना कोर्ट में एविडेंस देने के लिए गए थे। दोपहर में घर लौटे। शाम को वे आगरा चले गए थे। आगरा के गंगा रतन इलाके में स्थित होटल ताज व्यू में उन्होंने रूम लिया। वे कमरा नंबर 309 में रुके हुए थे। सामने आया है कि आगरा निकलने से पहले भरतपुर में ही उन्होंने अपने हॉस्पिटल में खुद को कैनुला लगवा लिया था।

सुसाइड से पहले डॉक्टर ने बेटी को फोन किया था और कहा था- मैं बस 2 मिनट का मेहमान हूं। अपना और मां का ध्यान रखना। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। उन्होंने ड्रिप में एनेस्थीसिया (बेहोशी की दवा) का ओवरडोज मिलाकर सुसाइड कर लिया। पिता के फोन पर कही बात बेटी ने परिजन को बताई। डॉक्टर के परिजन अटल बंद थाने पर पहुंचे। जहां से उन्होंने डॉक्टर की मोबाइल लोकेशन का पता किया। डॉक्टर के परिजन तुरंत मंगलवार देर रात आगरा के होटल में पहुंचे, जहां उनका शव पड़ा हुआ था। वहीं, पास में एक सुसाइड नोट भी मिला। हालांकि इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका पुलिस खुलासा नहीं कर रही है।

ब्रेकिंग: देशनोक दर्शन करने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत की सूचना

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल