एक परिवार की 5 महिलाओं की अर्थी उठी, सड़क हादसे में हुई थी मौत

एक परिवार की 5 महिलाओं की अर्थी उठी, सड़क हादसे में हुई थी मौत

सीकर में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में फतेहपुर के एक ही परिवार की सात महिलाओं की मौत हो गई थी। गुरुवार को दो महिलाओं का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शुक्रवार को एक साथ 5 अर्थियां उठी, जिनको चिताओं को एक साथ अग्नि दी गई। यह हादसा तब हुआ जब वे एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रही थीं। जानकारी के अनुसार, ललित सैनी की मां मोहिनी देवी की ननद का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य गए थे। वापस लौटते समय परिवार की आठ महिलाएं एक ही अर्टिगा कार में सवार थीं। इनमें मोहिनी देवी (80), उनकी पत्नी तुलसी (45), दो भाभियां चंदा देवी (55) पत्नी सुरेंद्र और बरखा देवी पत्नी ओमप्रकाश, बहन इंद्रा (60), संतोष (45) पत्नी सत्यनारायण माली, चाची आशा (60) पत्नी मुरारी लाल और सुरेंद्र की बेटी सोनू शामिल थीं। पुरुषों का एक अन्य वाहन पीछे चल रहा था। हरसावा से करीब एक किलोमीटर पहले, सभी ने एक ढाबे पर चाय पी थी। वहां से निकलने के बाद, महिलाओं से भरी कार एक पिकअप से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद बीकानेर। चोरो के हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्त और…

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। बुजुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के गौतम चौक का है। पुलिस ने…

    You Missed

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर: इस व्यस्त बाजार की 6 दुकानों के टूटे ताले, घटना सीसीटीवी में कैद

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर में इस जगह बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस