दो ट्रकों में भिड़ंत, तीन की मौत:एक गंभीर घायल, कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर हुआ हादसा

दो ट्रकों में भिड़ंत, तीन की मौत:एक गंभीर घायल, कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर हुआ हादसा
सवाई माधोपुर जिले के कोटा-लालसोट मेगा स्टेट हाईवे पर स्थित कुस्तला सर्किल के पास गुरुवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। रवांजना डूंगर थाना अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि एक ट्रक सवाई माधोपुर की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक 8 लेन एक्सप्रेस-वे की तरफ से हाईवे पर उतरा था। एक ट्रक में सब्जियां भरी हुई थीं, जबकि दूसरे में प्लाई बोर्ड लदा हुआ था। रात करीब 11 बजे कुस्तला सर्किल के पास दोनों ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में रवांजना डूंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
  • Related Posts

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन! Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 11 जून 2026 को शुक्र ग्रह का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश एक अत्यंत…

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला बीकानेर। बज्जू पुलिस थाने के तत्कालीन एएसआई ने ज्वैलरी की दुकान में चोरी करने वालों की लोकेशन…

    You Missed

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट 

    राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम,  बीकानेर को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट