युवती ने लगाए फुफेरे भाई पर अपहरण और दुष्कर्म के आरोप, केस

सामने आया रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला

युवती ने लगाए फुफेरे भाई पर अपहरण और दुष्कर्म के आरोप, केस

राजस्थानी चिराग। रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने फुफेरे भाई पर अपहरण और देहशोषण के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में डीआईजी गौरव यादव के आदेश पर एक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पंजाब का निवासी है। मामले की जांच एसएचओ संजयसिंह करेंगे। 20 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी नजदीकी रिश्ते में फुफेरा भाई है, ऐसे में उनके यहां उसका आना जाना था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को झांसे में लेकर नशीला पेय पिलाया और अचेत कर दिया।

इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। इसका अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया। जब पीड़िता को होश आया तो आरोपी ने यह पीड़िता को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

धमकी दी कि इस संबंध में किसी को कुछ बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा। इससे पीड़िता घबरा गई। आरोपी ने ब्लैकमेल कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब आरोपी अचानक गायब हो गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़िता के एसपी ऑफिस को दिए परिवाद के आधार पर केस दर्ज किया है। पीड़िता को गुरुवार को अनुसंधान, ब्यान दर्ज करवाने और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया गया है।

  • Related Posts

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति माने जाने वाले मंगल जल्द ही अपनी चाल बदलने जा…

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे बीकानेर। अक्षय तृतीया पर सोमवार को भी पतंगबाजी का जोश चरम पर था। शहर में छतों पर युवाओं और…

    You Missed

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    मंगल का महा-परिवर्तन! 4 राशियों का राजयोग, धन-दौलत से भरेगी झोली

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर में पतंगबाजी के कारण इतने लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंचे

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: बैंक खाता किराये पर लेने का झांसा, इस जगह पर एक युवक को पकड़ा

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    बीकानेर: घर पर हमला कर पत्थरबाजी और मारपीट करने का आरोप , बाइक तोड़ी

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग

    टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़:बाल्टी, पीपे लेकर पहुंचे लोग