लोडेड बंदूक से खेल रहा था नाबालिग भाई, गलती से दब गया ट्रिगर, बहन के ‘बंप’ में धंसे छर्रे

लोडेड बंदूक से खेल रहा था नाबालिग भाई, गलती से दब गया ट्रिगर, बहन के ‘बंप’ में धंसे छर्रे

राजस्थानी चिराग। ब्यावर जिले के रास थाना क्षेत्र के बाबरा गांव में सोमवार दोपहर खेत पर खेल रहे एक सात साल के बालक ने टोपीदार बंदूक चला दी। बंदूक से निकले छर्रे पास में खड़ी युवती के बंप में जा धंसे। उसे राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रामलाल अपने खेत में घुसने वाले जंगली जानवरों को भगाने के लिए लाइसेंसी टोपीदार बंदूक का उपयोग करते हैं। रविवार रात उन्होंने अपनी लोडेड बंदूक को घर के ताक में रख दिया। सोमवार दोपहर रामलाल तथा उनकी पत्नी खेत पर काम करने चले गए। इसी दौरान एक नाबालिग बच्चा ताक में रखी लोडेड बंदूक उठा लाया तथा उससे खेलने लगा।

बताया जा रहा है कि खेलने के दौरान बंदूक भारी होने से बच्चे के हाथ से गिर गई। इस दौरान बंदूक का ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकले छर्रे पास ही में खडी उसकी 19 वर्षीय बहन गुड़िया के जा लगे। उधर खेत पर बंदूक से फायर होने तथा गुड़िया की चीख सुनकर रामलाल समेत आस-पास के लोग मकान पर पहुंचे। गुड़िया को तुरंत राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय लाकर भर्ती करवाया गया।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम