शहर में इस जगह घर पर किया भीड़ ने पथराव, बदमाशों ने शीशे-खिड़कियां तोड़े

शहर में इस जगह घर पर किया भीड़ ने पथराव, बदमाशों ने शीशे-खिड़कियां तोड़े

श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी स्थित महिला पार्क के पास एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक घर में पथराव किया और महिला के साथ मारपीट की। बदमाशों ने घर के शीशे, खिड़कियां तोड़ दी और घर के बाहर जमकर उत्पात मचाया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दर्जनों युवक हाथों में लाठी-ठंडे लेकर घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं और पत्थर फेंक रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया- रात करीब 9 बजे 25 से 30 युवक अचानक उनके घर पर पहुंचे। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो तीन-चार लड़कों ने उसे को पकड़ लिया और नीचे गिरा दिया। शोर सुनकर मम्मी-पापा और भाई दौड़े आए। किसी तरह हमने सभी बदमाशों को घर से बाहर धकेला और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने घर पर पथराव और तलवार-कुल्हाड़ी से हमला शुरू कर दिया। परिवार के लोग डरे-सहमे घर के अंदर छिपे रहे। बाहर हमलावर नारे लगा रहे थे और धमकियां दे रहे थे। घर के बाहर खड़ी बाइक और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और दहशत फैल गई। जिसके बाद पुरानी आबादी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा