26 साल के बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई मां, बोली-जन्मदिन मनाने की इच्छा रह गई अधूरी

26 साल के बेटे का शव देखकर बेहोश हो गई मां, बोली-जन्मदिन मनाने की इच्छा रह गई अधूरी
जयपुर के चांदपोल स्थित बालानंद जी का रास्ता गम में डूबा हुआ था। जैसे ही सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 26 साल के राहुल आदिवाल का शव घर पहुंचा, पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। मां बेटे के शव से लिपटकर बोल रही थी कि पोते के जन्मदिन मनाने की इच्छा भी अधूरी रह गई। वह बार-बार बेहोश हो रही थीं और पिता अनिल कुमार आदिवाल की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, वहीं पत्नी मोनिका बेसुध होकर पति को आखिरी बार निहारती रही। 5 साल की बेटी भूमिका और 4 साल का बेटा विपुल अपने आसपास पसरे मातम को समझने की कोशिश कर रहे थे। पड़ोसियों की आंखें भी नम थीं। कई घरों में सोमवार को चूल्हे तक नहीं जले।

नगर निगम में कार्यरत राहुल आदिवाल सांवरिया सेठ के दर्शन कर परिवार के साथ जयपुर लौट रहे थे। किसी ने नहीं सोचा था कि ये यात्रा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन जाएगी। घर में बेटे विपुल के जन्मदिन की तैयारियों को लेकर उत्साह था। परिवार अगले कुछ दिनों में समारोह की तैयारी में जुटने वाला था लेकिन एक सड़क हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की