जिस रात पत्नी से मिलने आया उसका प्रेमी, पति ने उठाया खौफनाक कदम, भतीजे के साथ रोते हुए थाने पहुंची 70 साल की मां

जिस रात पत्नी से मिलने आया उसका प्रेमी, पति ने उठाया खौफनाक कदम, भतीजे के साथ रोते हुए थाने पहुंची 70 साल की मां

राजस्थानी चिराग। हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र के गांव ढाबां में एक युवक ने पत्नी के नाजायज संबंधों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

मां ने दर्ज करवाया मामला
वार्ड नंबर 1 ढाबां निवासी गुड्डी (70) पत्नी कृष्णकुमार जाट ने अपने भतीजे महावीर के साथ थाने पहुंचकर यह मामला दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा राकेश कुमार खेती करता था और उसकी शादी मंजू के साथ हुई थी।
गुड्डी ने बताया कि गांव के ही कुलदीप कुमार पुत्र भूराराम कुम्हार के साथ मंजू के नाजायज संबंध थे। कई बार राकेश और गुड्डी ने कुलदीप को समझाया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। कुलदीप अक्सर उनके घर आता और राकेश के विरोध करने पर मंजू और कुलदीप दोनों मिलकर उसे मारते-पीटते थे। इससे राकेश मानसिक रूप से काफी परेशान था।

जिस रात प्रेमी मिलने आया उसी रात लगाई फांसी
गुड्डी के अनुसार 5 जून की रात सभी ने खाना खाया और अपने-अपने कमरों में सो गए। रात में प्रेमी कुलदीप फिर से मंजू के पास आया हुआ था। सुबह जब गुड्डी राकेश के कमरे में गई तो वह छत के पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। तुरंत पड़ोसियों को बुलाकर राकेश को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दर्ज किया केस
परिजन राकेश को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुड्डी का आरोप है कि मंजू और कुलदीप की प्रताड़ना के चलते ही राकेश ने आत्महत्या की। पुलिस ने मां की शिकायत के आधार पर मंजू और कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई गुरबचन सिंह कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की