बीकानेर में गर्मी का कहर, इतनी तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा

बीकानेर में गर्मी का कहर, इतनी तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा

बीकानेर में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। दिन के साथ अब रातें भी लोगों को राहत नहीं दे रही हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा। खास बात यह रही कि दिन के मुकाबले रात में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग ने संभाग के चारों जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट 24 मई तक रहेगा।

मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए गुरुवार को भी राहत के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। अनुमान है कि तापमान एक बार फिर 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। लगातार बढ़ती गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी का असर अब शहर की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप और लू के कारण बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम हो गई है। गर्मी के बीच अब लोगों की चिंता नौतपा को लेकर भी बढ़ गई है। 25 मई से नौतपा शुरू होकर 1 जून तक चलेगा। इस दौरान तेज गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में दिन के समय बाहर निकलना और मुश्किल हो सकता है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की