बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप गाड़ी, एक की मौत, दो अन्य घायल

बीकानेर: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप गाड़ी, एक की मौत, दो अन्य घायल

महाजन। पल्लू मेगा हाईवे पर बीती रात सड़क पर अचानक गाय आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के भाई दोलाराम पुत्र ओमप्रकाश जाट निवासी रतनीसर, ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई कालूराम पिकअप चालक सुभाष के साथ लाडम से कुएं की मशीन लेकर गांव लौट रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, रानीसर के पास पल्लू मेगा हाईवे पर अचानक सड़क पर गाय आ जाने से चालक ने ब्रेक लगाए, जिससे पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में कालूराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सुभाष और जीतराम को गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास जैसलमेर के MBBS स्टूडेंट ने राजकोट (गुजरात) में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।…

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत उदयपुर में बिजली की खराब डीपी लेकर जा ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में 2 लोगों…

    You Missed

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    बीकानेर: 5 दिन से जल रहा मूंगफली गोदाम, आधा ही माल निकला, इस वजह से परेशानी

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    सूर्य का मेष में गोचर बदलेगा 5 राशियों का भाग्य, मिल सकते हैं बड़े मौके

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी

    राजस्थान सरकार ने देर रात 64 आइपीएस के किए तबादले, ये होंगे बीकानेर के एसपी