रात को अपने आप स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर, खाट पर सो रहे बुजुर्ग को रौंदकर बंद — दर्दनाक हादसे में युवक और दो मेमनों की मौत

रात को अपने आप स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर, खाट पर सो रहे बुजुर्ग को रौंदकर बंद — दर्दनाक हादसे में युवक और दो मेमनों की मौत

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के अनूपगढ़ के टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव कुलचंद्र में एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमयी हादसा सामने आया है। रविवार रात अपने आप स्टार्ट हुए ट्रैक्टर ने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति और दो मेमनों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों मेमनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान लखाराम पुत्र निराणाराम (निवासी वार्ड संख्या 2, कुलचंद्र) के रूप में हुई है। लखाराम के बेटे सतपाल ने बताया कि हादसे की रात परिवार के अधिकांश सदस्य छत पर सो रहे थे, जबकि उनके पिता आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। आंगन में ही करीब 20-25 फीट की दूरी पर ट्रैक्टर खड़ा था।

रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर अचानक अपने आप स्टार्ट हो गया और आंगन में बैठे दो मेमनों को कुचलता हुआ चारपाई पर सो रहे लखाराम को रौंदता चला गया। ट्रैक्टर लखाराम के ऊपर चढ़ने के बाद वहीं बंद हो गया। परिवारजन शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल लखाराम को हनुमानगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें श्रीगंगानगर रैफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टिब्बी पुलिस ने मृतक के पुत्र सतपाल की सूचना पर मर्ग दर्ज कर ली है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रैक्टर के अपने आप स्टार्ट होने की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है, जिससे इलाके में आश्चर्य और दहशत का माहौल है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार