डिजिटल अरेस्ट का जाल, 24 दिन तक डराकर रिटायर्ड सीए से 1.03 करोड़ रुपए ठगे

डिजिटल अरेस्ट का जाल, 24 दिन तक डराकर रिटायर्ड सीए से 1.03 करोड़ रुपए ठगे

सीकर। सीकर शहर में एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक सीए को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 24 दिनों तक डराकर 1.03 करोड़ रुपए ठग लिए गए। ठगों ने महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने और बैंक खातों से गैरकानूनी लेनदेन करने का आरोप लगाकर पीड़ित को भयभीत किया। जिले में इस तरह की एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का यह पहला मामला बताया जा रहा है। मामले की जांच आरपीएस जीवनलाल खत्री कर रहे हैं। साइबर पुलिस थाना के थानाधिकारी आरपीएस जीवनलाल खत्री ने बताया कि परिवादी निवासी टैगोर स्कूल के पास, नवलगढ़ रोड ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है, जबकि वे सीकर में अकेले रह रहे हैं। एफआईआर के अनुसार 1 अप्रेल को उनके पास अज्ञात नंबरों से कॉल आए, जिन्हें उन्होंने पहले नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप कॉल कर धमकियां देना शुरू कर दिया। ठगों ने पीड़ित से कहा कि उनके मोबाइल नंबर से महिलाओं को अश्लील और गैरकानूनी संदेश भेजे जा रहे हैं। साथ ही उनके बैंक खातों से अवैध लेनदेन होने की बात कहकर उन्हें डराया गया। 4 अप्रेल से 27 अप्रेल तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट की स्थिति में रखा गया और लगातार निगरानी में रखा गया।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा