बारात की कार ने बाइक-सवार दंपती को मारी टक्कर, दोनों की मौत, बेटा घायल

बारात की कार ने बाइक-सवार दंपती को मारी टक्कर, दोनों की मौत, बेटा घायलपुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

राजस्थानी चिराग। बारात के काफिले में शामिल एक कार ने ओवरटेक की कोशिश में एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दंपती और उनका बेटा उछलकर दूर जाकर गिरे। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि उनका 13 साल का बेटा घायल हो गया। घटना नागौर के मारवाड़ मूंडवा कस्बे में अंबेडकर भवन के सामने नेशनल हाईवे पर गुरुवार दोपहर ढाई बजे हुई।

मारवाड़ मूंडवा पुलिस के अनुसार थाना इलाके के थिरोद गांव निवासी लादूराम (39) पुत्र किस्तूरराम पत्नी पप्पू देवी (37) और बेटे विकास (13) को बाइक पर लेकर मूंडवा से बुटाटी धाम जा रहे थे। लादूराम बाइक चला रहा था। इस दौरान कुचेरा की ओर आ रही बारात की की एक कार ने अंबेडकर भवन के पास बाइक को टक्कर मार दी।

घायल बेटे विकास को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है।

हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और बेटा दूर जाकर गिरे। वे बुरी तरह घायल हो गए। यहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से गुजर रही निजी अस्पताल की एम्बुलेंस से तीनों को मूंडवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पप्पू देवी को मृत घोषित कर दिया गया। लादूराम और विकास को नागौर रेफर कर दिया गया। रास्ते में लादूराम ने भी दम तोड़ दिया। विकास को नागौर से जोधपुर रेफर किया गया है।

जोधपुर में विकास का इलाज चल रहा है। पति-पत्नी के शव मूंडवा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार का सामने का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार