युवक को धोरों में ले जाकरलाखो की नगदी और गहने लुटे, प्राइवेट फोटो वायरल करने की दी धमकी

युवक को धोरों में ले जाकरलाखो की नगदी और गहने लुटे, प्राइवेट फोटो वायरल करने की दी धमकी

बीकानेर: रिड़मलसर के धोरों में एक युवक के साथ लूटपाट और प्राइवेट फोटो के जरिए धमकी देने का मामला सामने आया है। यह मामला वैष्णु विहार उदासर निवासी सरिता पत्नी हिमांशु सिंह की शिकायत पर व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 19 जनवरी को उसका बेटा अभिनव सात लाख 85 हजार नकद, सोने के आभूषण (एक हार, चार चूड़ियां, एक अंगूठी) लेकर गाड़ी से घर से निकला था। रास्ते में उसके दोस्त उदित चौहान और दिनेश मिले, जिन्हें साथ लेकर वह गाड़ी से चलाना हॉस्पिटल की गली में जा रहा था।

इसी दौरान आरोपियों रेहान, कबिर, आदिल, अमन (सभी निवासी धोबीतलाई) और तीन-चार अन्य युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और जबरदस्ती गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद वे गाड़ी को रिड़मलसर के धोरों में ले गए। आरोपियों ने अभिनव के साथ मारपीट की और नकद रुपए, iPhone-16 प्रो मैक्स, गले की चेन, सोने की अंगूठी और कड़ा छीन लिया। अभिनव ने जब फोन वापस मांगा तो आरोपियों ने 30 हजार रुपए और दो अन्य फोन देने की मांग की। आरोपियों रेहान और कबिर ने अभिनव के मोबाइल से उसकी प्राइवेट फोटो अपने फोन में ले ली और धमकी दी कि अगर मुकदमा दर्ज कराया तो वे फोटो वायरल कर देंगे।
सरिता की शिकायत पर व्यास कॉलोनी पुलिस ने रेहान, कबिर, आदिल, अमन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा चूरू। शहर की उस्मानाबाद कॉलोनी के पास वन विभाग की जमीन पर…

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के डीडू सिपाहियान मोहल्ले में चाकूबाजी के मामले की जांच कर रहे एएसआई को…

    You Missed

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    12 वर्षीय बालक की कुंड में गिरने से मौत, वन विभाग की जमीन पर बने कुंड में डूबा

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    बीकानेर: जांच में ढिलाई करना आईओ को पड़ा भारी, पढ़े ये खबर

    क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर महिला से साइबर ठगी

    क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने का झांसा देकर महिला से साइबर ठगी

    बीकानेर में इस जगह रामदेवजी मंदिर के पास युवक पर लाठी से हमला, गंभीर घायल

    बीकानेर में इस जगह रामदेवजी मंदिर के पास युवक पर लाठी से हमला, गंभीर घायल

    राजस्थान में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कहां अटका हुआ है

    राजस्थान में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कहां अटका हुआ है

    महिला कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, एक दिन पहले अपडेट किया था व्हाट्सएप स्टेटस

    महिला कांस्टेबल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, एक दिन पहले अपडेट किया था व्हाट्सएप स्टेटस