इतनी तारीख को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, जाने से पहले पढ़ लें ये खबर
बीकानेर मंडल के सरूप सर यार्ड में समपार फाटक संख्या 16 पर अंडर पास (आरयूबी) निर्माण कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 27 सितंबर 2025 को ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण सूरतगढ़-श्रीगंगानगर रूट पर चलने वाली दोनों दिशा की स्पेशल रेल सेवाएं उस दिन रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित तिथि की ट्रेन स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं। यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें इस प्रकार हैं
गाड़ी संख्या 04774 – सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर जाने वाली स्पेशल रेलसेवा 27 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 04779 – श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ आने वाली स्पेशल रेलसेवा 27 सितंबर 2025 को रद्द रहेगी।





