थाने से 200 मीटर दूर बैंक को चोरों ने बनाया निशाना, तिजोरी काटकर ले गए 8.14 लाख

थाने से 200 मीटर दूर बैंक को चोरों ने बनाया निशाना, तिजोरी काटकर ले गए 8.14 लाख

भरतपुर। भुसावर कस्बे में थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित कॉपरेटिव बैंक को चोरों ने निशाना बनाया। बैंक की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे और तिजोरी काटकर 8.14 लाख रुपए ले गए। सुबह बैंककर्मी पहुंचा तो खिड़की की लोहे की ग्रिल कटी मिली। जिसकी सूचना तुरंत भुसावर पुलिस को दी। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और बैंक का मुआयना किया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड समेत अन्य टीमों को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक फुटेज में चोर नजर आया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। बैंक मैनेजर पवन कुमार तिवाड़ी ने बताया कि सुबह स्टाफ बैंक पहुंचा तो मुख्य दरवाजे के पास खिड़की की लोहे की ग्रिल कटी मिली।

इस पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक का ताला खोला। अंदर देखा तो चोरों ने गैस कटर से तिजोरी काट रखी थी। इसमें रखी रकम आठ लाख 14 हजार रुपए ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बैंक में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। डॉग स्वाइड समेत अन्य टीमों को बुलाकर चोरी से संबंधित सबूत जुटाए। पुलिस को बैंक के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो एक आरोपी नजर आ रहा है। इसमें सफेद जर्किन पहने हुए एक युवक बैंक के अंदर घुसता नजर आ रहा है। घटना रात करीब 12.30 बजे के आसपास का है।

  • Related Posts

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे परिवार की बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। गाड़ी…

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव पाली में रिटायर्ड टीचर घर जिंदा जल गए। बेटे ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं…

    You Missed

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बिजली कर्मचारी ने ग्रामीणों को डीपी लेने भेजा, 2 की मौत

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने

    बीकानेर: नगर निगम ने 12 भवन सीज किए, ये वजह आई सामने