इस फेमस एक्टर का हुआ निधन, लंबे समय से थी ये बीमारी

इस फेमस एक्टर का हुआ निधन, लंबे समय से थी ये बीमारी

Actor Shihan Hussaini dies

राजस्थानी चिराग। इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। पहले फेमस राइट मनोज संतोषी ने दुनिया को अलविदा कहा अब एक्टर शिहान हुसैनी के निधन ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। किसी को यकीन नहीं आ रहा है कि मार्शल आर्ट कोच, तीरंदाजी में एक्सपर्ट, मूर्तिकार, अभिनेता, होस्ट और पेंटर रहे शिहान हुसैन अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक्टर शिहान हुसैनी के परिवार ने की निधन की पुष्टि
एक्टर शिहान हुसैनी साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। वह पवन कल्याण और थलपति विजय जैसे सुपरस्टार्स के गुरु कहलाते हैं। शिहान काफी समय से बीमार चल रहे थे उन्हें ब्लड कैंसर था। हाल ही में उन्होंने ब्लड कैंसर और अप्लास्टिक एनीमिया से जूझने के बारे में फैंस को बताया था। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई निराश और परेशान हो गया था, लेकिन उन्होंने खुद को फाइटर बताया था और कहा था कि वह संघर्ष कर रहे हैं और इससे जीतकर रहेंगे, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए। एक्टर के परिवार ने फेसबुक पर उनके निधन की पुष्टि की है। परिवार ने बताया कि एक्टर का निधन 25 मार्च यानी आज मंगलवार को हुआ है।

फैंस दे रहे अपने फेवरेट एकटर को श्रद्धांजलि
बता दें, एक्टर शिहान हुसैनी के पार्थिव शरीर को चेन्नई के बेसेंट नगर स्थित उनके निवास स्थान हाई कमांड में रखा जाएगा, ताकि परिवार, आम लोग और छात्र उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। बाद में, उनके पार्थिव शरीर को मदुरै ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक्टर का परिवार उनके जाने से सदमें में हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी