बीकानेर: ये रेलवे क्रॉसिंग 24 घंटे के लिए रहेगा बंद, रास्ता रहेगा डायवर्ट

बीकानेर: ये रेलवे क्रॉसिंग 24 घंटे के लिए रहेगा बंद, रास्ता रहेगा डायवर्ट

बीकानेर। 18 मार्च रात 1 बजे से कानासर रेलवे क्रॉसिंग 24 घंटे के लिए बंद रहेगी, वाहनों के लिए रास्ते को डायवर्ट किया​​ जाएगा। इस दौरान पूगल रोड से आने वाले वाहनों को शोभासर फांटे से करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र वाया रेलवे क्रॉसिंग सी-148 ए और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र के रास्ते पर चलाया जाएगा। यह वैकल्पिक रास्ता 19 मार्च को रात 1 बजे तक रहेगा। कानासर बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर हॉलिंग तथा अन्य कार्यों के लिए 18 मार्च से 24 घंटे तक यह रास्ता डायवर्ट किया जाएगा।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर लाइन रविंद्रसिंह ने बताया कि 18 मार्च को रात 1 बजे से 19 मार्च को 1 बजे तक क्रॉ​सिंग पर कार्य होगा। इसके लिए पूगल रोड से आने वाले वाहनों को शोभासर फांटे से करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र वाया रेलवे क्रॉसिंग सी-148 ए और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र की ओर वाहन आ-जा सकेंगे। यह मार्ग बीकानेर की घनी आबादी क्षेत्र के बाहर स्थित है। ऐसे में भारी वाहनों के कारण सड़क पर चलने वाले छोटे वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने रास्ता डायवर्ट करने के ​अलावा पुलिस जाब्ता लगाने के लिए भी लिखा है।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम