टोल टैक्स हुआ महंगा, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त भार, जानें नई रेट

टोल टैक्स हुआ महंगा, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त भार, जानें नई रेट

जयपुर। जयपुर-कोटा हाईवे पर यात्रा करने वालों के लिए टोल टैक्स अब महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स की दरों में 5 से 25 रुपए तक की बढ़ोतरी की है, जो 31 मार्च की रात 12 बजे से प्रभावी होगी। नई दरों के अनुसार जयपुर से देवली तक कार चालकों को अब 120 रुपए के बजाय 125 रुपए टोल टैक्स देना होगा। हल्के कॉमर्शियल व्हीकल और मिनी बस पर 190 रुपए से बढ़कर 200 रुपए हो जाएगी।

टोल अधिकारियों का कहना है कि एनएचएआई की तरफ से हर साल रेट में इजाफा किया जाता है। वाहन चालकों को नए रेटों की जानकारी को लेकर कोई असमंजस न हो, इसे लेकर नई रेट सूची को टोल बूथों पर लगा दिया गया है। मंथली पास में 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय लोगों के लिए मंथली पास की सेवा उपलब्ध है। पहले पास के लिए 340 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन 1 अप्रेल से 350 रुपए देने होंगे।
सबसे कम 5 और सबसे अधिक 25 रुपए का टैक्स
चन्दलाई-बरखेड़ा टोल प्लाजा पर वाहन मालिक को पहले से ही जेब ढीली करनी पड़ रही थी। अब एक अप्रेल से नई दरें लागू हो जाएगी। कार, जीप, वैन, हल्के मोटर वाहनों के साथ हल्के वाणिज्यिक वाहन, बस, ट्रक, भारी निर्माण संबंधी वाहनों समेत विशाल आकार वाले वाहनों पर नई दरें लागू होंगी। चार पहिया वाहनों पर सबसे कम 5 रुपए और विशाल आकार वाले वाहनों पर सबसे अधिक 25 रुपए तक टैक्स बढ़ाया है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल