राजस्थान के 22 जिलों पर भारी पड़ेगा कल का दिन, तूफान का अलर्ट, IMD की चेतावनी जारी

राजस्थान के 22 जिलों पर भारी पड़ेगा कल का दिन, तूफान का अलर्ट, IMD की चेतावनी जारी

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के अधिकतर जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को दिनभर तेज हवा के झाेंके चलने की वजह तापमान लुढ़ककर नीचे आ गया। वहीं कई जगह रुक-रुककर, वहीं कई जगह तेज बारिश हुई। इसके साथ ही नागौर सहित कुछ भागों में चने के आकार के ओले भी गिरे। मौसम में आए इस बदलाव से तेज गर्मी से राहत मिल गई है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 12 अप्रेल को भी देखने को मिलेगा। विभाग ने अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़ और नागौर में मेघगर्जन, वज्रपात, झोंकेदार हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार की हवा चल सकती है। हालांकि पाली, गंगानगर, जोधपुर, जालोर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, उदयपुर, सिरोही, डुंगरपुर और अजमेर से लिए विभाग ने कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है।

वहीं दूसरी तरफ जोधपुर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण धूप का तीखापन भी कम हो गया। जोधपुर में पारा 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन मौसम सामान्य रहेगा। सोमवार से गर्मी तेज होगी। मंगलवार से फिर से हीटवेव चलने का पूर्वानुमान है।
इस दौरान अगले सप्ताहांत में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक था। बादलों की हल्की आवाजाही की वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोर के साथ ही तेज हवा शुरू हो गई। हवा में 50 प्रतिशत नमी के कारण हल्की शीतलता था, जिसके कारण सुबह मौसम सुहाना रहा।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की