खेत की जुताई करते समय 60 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान की मौत

खेत की जुताई करते समय 60 फीट गहरे कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान की मौत

उदयपुर। जिले के कानोड़ क्षेत्र के माल खेजड़ी गांव में बुधवार को हृदय विदारक हादसा हो गया। खेत की हंकाई-जुताई कर रहे वृद्ध किसान की ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। करीब 60 फीट गहरे कुएं में ट्रैक्टर के नीचे दबने और पानी होने के कारण किसान को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। डूंगला के करसाना निवासी बद्रीलाल सेन (55) माल खेजड़ी स्थित अपने खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक खेत के अंतिम छोर पर ट्रैक्टर को मोड़ते समय पीछे लेते वक्त अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे पास ही स्थित बिना मुण्डेर के गहरे कुएं में जा गिरा । कुएं में करीब 20 फीट तक पानी भरा हुआ था, जिसके चलते किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया और पानी में डूबने से उसकी जान चली गई । हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बद्रीलाल को कुएं से निकाला और तुरंत डूंगला चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल कानोड़ थाना क्षेत्र में होने के कारण शव पुनः कानोड़ चिकित्सालय लाया गया । पुलिस की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Related Posts

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला भरतपुर में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अजय (35) रात 8 बजे अपने…

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा बीकानेर। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध पिस्टल…

    You Missed

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    बनेगा बुध-मंगल का दशांक योग, इन 5 राशियों को मिलेगा धन और करियर में लाभ

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, चरित्र पर करता था शक, बीकानेर आते समय रास्ते में मौत

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    मर्डर केस में सजा काट रहे कैदी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा

    बीकानेर: भागते देख, पुलिस ने पीछा कर एमडीएमए तस्कर पकड़ा