बीकानेर: पानी की डिग्गी में दर्दनाक हादसा, महिला समेत तीन की डूबने से मौत

बीकानेर: पानी की डिग्गी में दर्दनाक हादसा, महिला समेत तीन की डूबने से मौत

बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के किरतासर गांव में एक हृदयविदारक हादसा हो गया। पानी की डिग्गी (कुंड) में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय प्रेमा किसी कारणवश पानी की डिग्गी में गिर गई। उसे बचाने के लिए उसका 15 वर्षीय बेटा नरेन्द्र और एक अन्य युवक मनोज भी डिग्गी में उतर गए। हालांकि गहरे पानी के कारण तीनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकालकर तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पानी के कुंड में डूबने से महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान प्रेमा (30 वर्ष), उसके पुत्र नरेन्द्र (15 वर्ष) और मनोज के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार