राजस्थान में दर्दनाक हादसा: तीन सगे भाई और एक भतीजे मौत

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: तीन सगे भाई और एक भतीजे मौत
बूंदी। जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम एक भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सिलोर पुलिया के पास हुआ, जहां बजरी से भरे एक ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जा गिरी। इसी दौरान ट्रेलर का टायर फट गया और वह भी डिवाइडर पार कर कार के ऊपर पलट गया। ट्रेलर के नीचे दबने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सगे तीन भाइयों और एक भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य भाई घायल हो गया। सभी टोंक के रहने वाले हैं। वे कोटा में रिश्तेदार के यहां आयोजित जन्मदिन के कार्यक्रम में जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि टोंक के राज टॉकीज रोड के पास रहने वाले चार सगे भाई वसीमुद्दीन (64), मोइनुद्दीन (62), फरीदुद्दीन (45), अजीमुद्दीन (40) और वसीमुद्दीन का बेटा शेफुद्दीन (28) कार में सवार होकर कोटा अपने रिश्तेदार के यहां जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बूंदी टनल के आगे सिलोर पुलिया पर कार के पीछे चल रहे ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल