ट्रक ने छात्रों की बाइक को टक्कर मारी, एक मौत, 3 स्टूडेंट गंभीर घायल

ट्रक ने छात्रों की बाइक को टक्कर मारी, एक मौत, 3 स्टूडेंट गंभीर घायल

जोधपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में जा रहे छात्रों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक स्टूडेंट की मौत हो गई। वहीं, 3 स्टूडेंट गंभीर घायल हुए हैं। एक्सीडेंट शहर के रेजिडेंसी रोड इलाके में सुबह 7 बजे हुए। पर हुए इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि रातानाडा नेहरू कॉलोनी के चार छात्र एक ही बाइक पर जा रहे थे और होटल रेडिसन के निकट संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए, तभी पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए से एक छात्र कुचल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

एयरपोर्ट थानाधिकारी रामकृष्ण ताडा ने बताया – रातानाडा नेहरू कॉलोनी से चार बच्चे सुबह करीब 7 बजे स्कूल की तरफ जा रहे थे। ये चारों एक ही बाइक पर सवार हुए और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। सुबह रेजिडेंसी रोड पर ज्यादा ट्रेफिक नहीं था, इसलिए संभवतया बच्चों की बाइक की स्पीड भी ज्यादा थी।

इस रोड पर स्थित होटल रेडिसन के सामने इनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और चारों बच्चे नीचे गिर गए। तभी पीछे से आ रहे पत्थरों से भरे एक ट्रक के पहिए की चपेट में आकर एक छात्र कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य घायल हो गए। इन्हें बाद में एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार