बीकानेर: इस रोड पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, मृतकों की नहीं हुई पहचान

बीकानेर: इस रोड पर हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, मृतकों की नहीं हुई पहचान
बीकानेर। बीकानेर-नोखा रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बूधरो की ढाणी स्थित सारण पेट्रोल पंप के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने दोनों शवों को नोखा के जिला अस्पताल स्थित मॉर्च्यूरी में रखवाया है। ग्रामीण मुरली गोदारा ने शवों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, जिसके लिए बाइक नंबर का उपयोग किया जा रहा है। अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।

  • Related Posts

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश बीकानेर। जल संसाधन विभाग ने कामकाज में पारदर्शिता लाने और सिंचाई परियोजनाओं की…

    पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर-पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर-पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती सवाई माधोपुर। जिले के मलारना डूंगर कस्बे में शुक्रवार को पुलिस और एक हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़…

    You Missed

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की इस विभाग को जारी करना पड़ा फील्ड में रहने का निर्देश

    पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर-पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर-पीठ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    प्राइवेट स्कूलों में किताब-यूनिफॉर्म पर मनमानी नहीं चलेगी, हर जिले में शिक्षा विभाग की कमेटी करेगी जांच

    प्राइवेट स्कूलों में किताब-यूनिफॉर्म पर मनमानी नहीं चलेगी, हर जिले में शिक्षा विभाग की कमेटी करेगी जांच

    युवक को रोका और सीने में गोली मार दी, मौत, दोस्त ने आधार कार्ड लेने भेजा था घर

    युवक को रोका और सीने में गोली मार दी, मौत, दोस्त ने आधार कार्ड लेने भेजा था घर

    बीकानेर : पुलिस ने रेलवे स्टेशन से स्थायी वारंटी को दबोचा, एक साल से चल रहा था फरार

    बीकानेर : पुलिस ने रेलवे स्टेशन से स्थायी वारंटी को दबोचा, एक साल से चल रहा था फरार

    23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा

    23 वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, लुटे गहने और मोबाइल, बीकानेर सहित कई शहरो में रखा