भ्रष्टाचार के आरोप में दो पूर्व मंत्रियों को मौत की सजा, CCTV जांच रिपोर्ट से हुआ रिश्वत लेने का खुलासा

भ्रष्टाचार के आरोप में दो पूर्व मंत्रियों को मौत की सजा, CCTV जांच रिपोर्ट से हुआ रिश्वत लेने का खुलासा

चीन में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत बड़ा फैसला सामने आया है। चीन की सैन्य अदालत ने पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू और वेई फेंगहे को भ्रष्टाचार के आरोप में मौत की सजा सुनाई है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं को पहले दो साल तक जेल में रखा जाएगा। यदि इस दौरान वे कोई नया अपराध नहीं करते हैं, तो उनकी सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह कार्रवाई राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत की गई है। पिछले कुछ वर्षों में सेना और रक्षा क्षेत्र के कई बड़े अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो चुकी है।

ली शांगफू पर गंभीर आरोप
जानकारी के अनुसार ली शांगफू को अक्टूबर 2025 में रक्षा मंत्री पद से हटाया गया था। इसके बाद वे लंबे समय तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए, जिससे उनके खिलाफ जांच की अटकलें तेज हो गई थीं।

जांच एजेंसियों को कथित तौर पर सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों में बड़े पैमाने पर रिश्वत लेने, रिश्वत देने और पद के दुरुपयोग के प्रमाण मिले। उन पर पार्टी अनुशासन और कानून का गंभीर उल्लंघन करने का आरोप है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी गतिविधियों से सेना की हथियार विकास परियोजनाओं और सैन्य उपकरणों की छवि को नुकसान पहुंचा।

वेई फेंगहे पर भी रिश्वतखोरी के आरोप
पूर्व रक्षा मंत्री वेई फेंगहे पर भी रक्षा मंत्रालय से जुड़े फैसलों में फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत लेने और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं। वे चीन की सेना की रॉकेट फोर्स के कमांडर भी रह चुके हैं, जो मिसाइल और परमाणु हथियार प्रणाली का संचालन करती है।

चीनी अदालत ने जांच में मिले सबूतों के आधार पर उन्हें दोषी करार दिया। इस फैसले को चीन में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

  • Related Posts

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

    विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया बाड़मेर। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर…

    You Missed

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेेटफार्म के पास मिला शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर: बजरी की खान में खड़े ट्रेलर में लगी आग, धूं-धूं कर जला ट्रेलर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में यहां आमने-सामने से भिड़ी बाइक, तीन घायल, दो रैफर

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर में बदमाशों के हौसले बुलंद, पीबीएम में घायल युवक पर हमला करने पहुंचे हथियारबंद

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार

    बीकानेर: बंद मकान में सेंधमारी, ताले तोड़ गहनों के साथ घरेलू सामान भी किया पार