बीकानेर : खेलते-खेलते पानी डिग्गी में गिरने से दो मासूम भाईयों की हुई मौत

बीकानेर : खेलते-खेलते पानी डिग्गी में गिरने से दो मासूम भाईयों की हुई मौत
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आयी है। जहां पर पानी में डूबने से दो भाईयों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को ठुकरियासर रोही में स्थित खेत में बनी डिग्गी में पास दो भाई खेल रहे थे। इस दौरान दो सगे मासूम भाईयों की डिग्गी में गिरने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को सोहनलाल के बेटे 8 वर्षीय मोहित और 6 वर्षीय अंकित डिग्गी के पास खेल रहे थे। इस दौरान एक बच्चे का पांव डिग्गी में फिसल गया और गिरने लगा। इस दौरान दूसरे भाई ने हाथ पकडक़र बचाने का प्रयास किया लेकिन वह खुद भी डिग्गी में गिर गया। जैसे ही इसकी सूचना मासूम की माँ को लगा तो उसने जोर से आवाज लगाई। शोर सुनकर लोग आए और डिग्गी को तोडक़र पानी निकाला गया। जिसके बाद दोनो बच्चों को डिग्गी से निकालकर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी और पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया।

  • Related Posts

    बीकानेर में एसबीआई गोल्ड-लोन में सोने का वजन बढ़ाकर धोखाधड़ी

    बीकानेर में एसबीआई गोल्ड-लोन में सोने का वजन बढ़ाकर धोखाधड़ी न बीकानेर में एसबीआई गोगागेट ब्रांच में गोल्ड लोन के दौरान सोने के वजन को बढ़ाचढ़ा कर बताने का मामला…

    भाभी के प्रेमी की हत्या कर खाई में फेंका, पुलिस ने बरामद किया शव

    भाभी के प्रेमी की हत्या कर खाई में फेंका, पुलिस ने बरामद किया शव डूंगरपुर के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी ने एक…

    You Missed

    बीकानेर में एसबीआई गोल्ड-लोन में सोने का वजन बढ़ाकर धोखाधड़ी

    बीकानेर में एसबीआई गोल्ड-लोन में सोने का वजन बढ़ाकर धोखाधड़ी

    भाभी के प्रेमी की हत्या कर खाई में फेंका, पुलिस ने बरामद किया शव

    भाभी के प्रेमी की हत्या कर खाई में फेंका, पुलिस ने बरामद किया शव

    बीकानेर : खेलते-खेलते पानी डिग्गी में गिरने से दो मासूम भाईयों की हुई मौत

    बीकानेर : खेलते-खेलते पानी डिग्गी में गिरने से दो मासूम भाईयों की हुई मौत

    बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 5 साल बाद मिली राहत

    बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 5 साल बाद मिली राहत

    बीकानेर: खुद के नाम का डेथ सर्टिफिकेट देख सन्न रह गया युवक, पढ़ें ये खबर

    बीकानेर: खुद के नाम का डेथ सर्टिफिकेट देख सन्न रह गया युवक, पढ़ें ये खबर

    इन राशि वालों के लिए खुशखबरी! शुक्र-राहु की होने जा रही है युति

    इन राशि वालों के लिए खुशखबरी! शुक्र-राहु की होने जा रही है युति