बीकानेर कोर्ट में पेशी पर आए दो पक्ष हुए आमने सामने, पकड़े एक दूसरे के गिरेबान

बीकानेर कोर्ट में पेशी पर आए दो पक्ष हुए आमने सामने, पकड़े एक दूसरे के गिरेबान

राजस्थानी चिराग,बीकानेर। कचहरी परिसर में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां कोर्ट में पेशी पर आए दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के गिरेबान पकड़ लिए और धक्का-मुक्की पर उतर आए। वहां मौजूद अधिवक्ता ओं व अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया लेकिन वे नहीं माने।इस पर अधिवक्ताओं ने सदर पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से समझाइश की लेकिन एक पक्षसमझने को तैयार ही नहीं हुआ। वह पुलिस के सामने ही झगड़ा करने पर उतारू रहा। इस पर पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पत्नी से विवाद के चलते आपस में भिड़े
सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह चारण ने बताया कि मुक्ताप्रसाद नगर निवासी अभिषेक मल्ला का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। गुरुवार को अभिषेक, उसकी बहिन कोकिला शर्मा सहित उसके परिवार के अन्य लोग एवं उसकी पत्नी व उसके परिवार के लोग पारिवारिक कोर्ट में पेश हुए। यहां दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर जोरदार विवाद हो गया। वहां मौजूद अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया लेकिन नहीं माने। मामला बिगड़ता देख अधिवक्ताओं ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तब महिला पक्ष के लोग मान गए लेकिन अभिषेक, उसकी बहिन व अन्य लोग झगड़ा करने पर उतारू रहे।

एक महिला-एक पुरुष शांतिभंग में गिरफ्तार
पारिवारिक न्यायालय में गुरुवार को दोनों पक्ष उलझ गए। पुलिस ने एक पक्ष के मुक्ताप्रसाद नगर निवासी अभिषेक मल्ला (40) पुत्र श्रवणकुमार शर्मा एवं भीलवाड़ा के सुभाषनगर निवासी कोकिला (40) पत्नी अमरदीप शर्मा झगड़ा करते रहे। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार