बीकानेर: दो लोगों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर: दो लोगों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

30 वर्षीय युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

बीकानेर। मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला देशनोक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 का है। मृतक के बड़े भाई राजूराम ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनका छोटा भाई श्रवण लंबे समय से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था। देर रात उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के गुरुनानक कॉलोनी, हल्दीराम प्याऊ के पास एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 15 फरवरी की दोपहर की है। मृतक के बेटे दलीप सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

उन्होंने बताया कि उनकी मां का कोरोना काल में निधन हो गया था, जिसके बाद से उनके पिता गुमसुम रहने लगे थे। घटना के समय दलीप सिंह काम पर गए हुए थे, घर पर सिर्फ उनकी दो छोटी बहनें और पिता थे। इसी दौरान उनके पिता ने पंखे के हुक से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन उन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी