बीकानेर: दो युवको को ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ किया गैंगरेप, पढ़े खबर

बीकानेर: दो युवको को ने नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ किया गैंगरेप, पढ़े खबर

बीकानेर। जिले के नोखा तहसील में एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने और अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने का मामला शनिवार को दर्ज कराया गया। पीडि़ता ने दी रिपोर्ट में बताया कि करीब दो साल पहले उसका रिश्ता गजेंद्र पुत्र आदूराम के साथ हुआ था। यह रिश्ता चपालाल ने कराया था। रिश्ता तय होने के बाद चपालाल ने उसे मोबाइल दिलाया और कहा कि इस मोबाइल से गजेंद्र और उससे बातचीत करते रहना। मोबाइल दिलाने के बारे में अपने माता-पिता व परिजनों को मत बताना। बाद में दोनों जने उससे मोबाइल पर बातचीत करने लगे। दोनों लोग कई बार वीडियो कॉल कर अश्लील बातें भी करते, ऐसा करने से मना करती तो उसे घर से उठाकर ले जाने की धमकी देते। उसने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। 22 नवंबर 2024 को सुबह करीब 11 बजे दोनों लोगों ने फोन कर उसे बुलाया। वह दोपहर करीब एक बजे पहुंची, तो दोनों बोलेरो लेकर खड़े थे। उसे बैठाया और चंपालाल ने एक ज्यूस की बोतल निकाल कर उसे जबरन पिला दिया। उससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान दोनों आरोपी उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसके अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम करने व उसे उठाकर ले जाने और जान से मार देने की धमकी दी। बाद में उसे सुनसान जगह पर छोडक़र चले गए। वह डर गई और घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। अब दोनों आरोपी उसके ताऊ के लडक़े के मोबाइल पर वह अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर बदनाम कर रहे हैं, तब उसने अपने माता-पिता को पूरी आपबीती बताई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

  • Related Posts

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर! ज्योतिष विज्ञान में ग्रहों की चाल को बदलाव का सबसे बड़ा कारक माना जाता है.…

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हेमेरा गांव में उधार दिए गए 5 हजार रुपए वापस मांगने पर…

    You Missed

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    शनि-गुरु ने बनाया गोल्डन ट्रायंगल, अगले 6 महीने 4 राशियों के लिए साबित होंगे गेम-चेंजर!

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    बीकानेर: उधारी के 5 हजार मांगने पर युवक पर हमला, लाठी-सरियों से मारपीट

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    रॉन्ग साइड आए ट्रक की टक्कर से 3-दोस्तों की मौत, चकनाचूर कार को काटकर निकाले शव

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर: इस इलाके में देर रात हुई खूनी वारदत, घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने मचाया आतंक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर के इस थाने से गायब हो गई दिल्ली पुलिस के हैड कांस्टेबल की बाइक

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी

    बीकानेर: इस जगह महिला और पुरुष ने एक-साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी