शर्मनाक हरकत: नहाती महिलाओं की वीडियो बना रहे थे, दो युवक पकड़े

शर्मनाक हरकत: नहाती महिलाओं की वीडियो बना रहे थे, दो युवक पकड़े

रामदेवरा के रामसरोवर तालाब में रविवार शाम एक शर्मनाक घटना सामने आई। यहां स्नान कर रही महिलाओं की मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाते दो युवकों को श्रद्धालुओं ने पकड़ा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को बाबा रामदेव की समाधी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का दल रामसरोवर तालाब पहुंचा था। स्नान के दौरान महिलाओं ने महसूस किया कि कोई उनका वीडियो बना रहा है। जांच की तो पता चला कि दो युवक भोमाराम पुत्र केवलराम और देवाराम पुत्र कोजाराम, निवासी कनोड़िया (देचू) शराब के नशे में अश्लील हरकत कर रहे थे।

महिलाओं ने की समझाइश, नहीं माने युवक
महिलाओं ने पहले युवकों को ऐसा न करने की समझाइश की, लेकिन दोनों नहीं माने। इसके बाद बाबा रामदेव समाधी समिति के कर्मचारियों को सूचना दी गई। समिति की मदद से रामदेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया। रामदेवरा थाना के एएसआई जगदान ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया है। दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब के नशे में थे और मोटरसाइकिल से रामदेवरा घूमने आए थे।

  • Related Posts

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर बीकानेर। राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने…

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर बीकानेर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को बीकानेर…

    You Missed

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    राजस्थान के 7 जिलों में आज अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    बीकानेर में इस जगह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद, घायलों को किया रेफर

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    दोस्त की हत्या की, घर जाकर सो गए, दो आरोपियों ने पत्थरों से हमला कर गला घोंटा

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    आपको भी करना है निजी बस से सफर तो पहले पढ़ लें ये खबर

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    बीकानेर के इस क्षेत्र में गोली चलने से युवक घायल

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम

    अवैध रूप से रह रही 10 विदेशी युवतियां पकड़ीं, बोलीं-और भी है, स्पा सेंटर और होटलों में करती हैं काम