चाचा ने दोस्त के साथ मिलकर किया भतीजी का अपहरण, रेप के बाद भागा सूरत

चाचा ने दोस्त के साथ मिलकर किया भतीजी का अपहरण, रेप के बाद भागा सूरत

Pune Crime: दोस्त के साथ घूमने निकली थी लड़की, तीन लोगों ने सुनसान जगह देख किया सामूहिक दुष्कर्म - pune gang rape case Woman rape by three men near Pune her male

राजस्थानी चिराग। राजस्थान के धौलपुर जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही भतीजी का अपहरण किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए सूरत भाग गया। हालांकि, अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बलात्कार के मामले में छह माह से फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया। पकड़े युवक पर खुद की भतीजी के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी गुजरात के सूरत शहर में छिपा हुआ था।
झांसी में ले जाकर भतीजी से बलात्कार
सीओ शहर मुनेश कुमार मीणा ने बताया कि पिछले साल महिला थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें बताया कि युवक लूट के आरोपी के साथ मिलकर अपनी ही भतीजी का अपहरण कर ले गया। जिसने झांसी में भतीजी के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

धौलपुर आते ही आरोपी को दबोचा
सीओ ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए महिला थाने के एएसआई बलविंदर सिंह व कांस्टेबल धर्मा समेत की टीम गठित की गई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित धौलपुर आया हुआ है। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छह माह से सूरत में रहकर मजदूरी कर रहा था। आरोपी का दूसरा साथी लूट मामले में जेल में बंद है।

  • Related Posts

    बीकानेर: इस इलाके में किराये के कमरे में अचेत मिला युवक, अस्पताल में मौत

    बीकानेर: इस इलाके में किराये के कमरे में अचेत मिला युवक, अस्पताल में मौत बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के रानीबाजार में किराये के कमरे में एक युवक अचेत अवस्था में…

    70 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान

    70 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान भीलवाड़ा। राजस्थान में निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के…

    You Missed

    बीकानेर: इस इलाके में किराये के कमरे में अचेत मिला युवक, अस्पताल में मौत

    बीकानेर: इस इलाके में किराये के कमरे में अचेत मिला युवक, अस्पताल में मौत

    70 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान

    70 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान

    बीकानेर: अचानक पेट में उठा दर्द और 42 वर्षीय व्यक्ति की हो गई मौत

    बीकानेर: अचानक पेट में उठा दर्द और 42 वर्षीय व्यक्ति की हो गई मौत

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    नोखा नगर पालिका चुनाव: 30 नामांकन दाखिल, भाजपा-माकपा सहित निर्दलीयों ने भरे पर्चे

    बीकानेर नगर निगम चुनाव वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर नगर निगम चुनाव  वार्ड पार्षद टिकटों को लेकर जयपुर में घमासानदो विधायकों के विरोध के बाद भी मिलेगी टिकट?

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा