संस्था प्रधान और महिला टीचर का वीडियो आया सामने,स्कूल के ऑफिस में कर रहे थे अश्लील हरकत, दोनों सस्पेंड,देखे वीडियो

संस्था प्रधान और महिला टीचर का वीडियो आया सामने,स्कूल के ऑफिस में कर रहे थे अश्लील हरकत, दोनों सस्पेंड,देखे वीडियो

राजस्थानी चिराग। चित्तौड़गढ़ के गंगरार उपखंड के एक गांव की सरकारी स्कूल में संस्था प्रधान और महिला टीचर का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों स्कूल के ऑफिस में अश्लील हरकत करते नजर आ रहे है। इसके बाद शिक्षा विभाग ने संस्था प्रधान और महिला टीचर दोनों को ही निलंबित कर दिया। इस मामले की जांच के लिए शिक्षा विभाग ने 3 राजपत्रित अधिकारियों की कमेटी भी बना दी है।

दरअसल, दोनों की हरकत को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर स्कूल के ऑफिस में कैमरे लगाए थे। इसमे दोनों की हरकतें कैद हो गई। इसके बाद ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। ग्रामीणों ने दोनों टीचर के निलंबन की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा था। इतना ही नहीं, बच्चों से झाड़ू पोछा करवाने के मामले में भी लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने लगाए थे कैमरे
गंगरार क्षेत्र के सरकारी स्कूल के संस्था प्रधान का स्कूल की महिला टीचर के साथ ऑफिस में अश्लील हरकत करते हुए का वीडियो सामने आया है। इससे गुस्साए ग्रामीण गंगरार थाने‎ और उपखंड अधिकारी कार्यालय‎ पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने बताया कि संस्था प्रधान और महिला टीचर के अवैध संबंधों की शिकायतें मिल रही थी। इसका पता करने के लिए ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही स्कूल के ऑफिस में कैमरे लगवाए। जिसमे दोनों की अश्लील हरकतें कैद हो गई।

कैमरे में दोनों के वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। इसके बाद ‎ग्रामीणाें ने उपखंड मुख्यालय ‎पहुंचकर ज्ञापन साैंपे। जैसे ही मामले के संबंध में‎ शिक्षा विभाग काे भनक लगी ताे,‎ तत्काल प्रभाव से दोनों काे निलंबित कर ‎दिया। साथ ही मामले की जांच‎ के लिए 3 अधिकारियों का ‎जांच दल गठित कर दिया।‎
मामले में जब संस्था प्रधान से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद आया।

पहले टोका तो मामला दर्ज करने की दी थी धमकी
संस्था प्रधान के स्कूल में‎ अश्लील हरकतें करने की ‎जानकारी मिलने पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी एसएमसी ‎सदस्यों और अभिभावकों ने संस्था प्रधान को टाेका था। साथ ही समझाया ताे संस्था प्रधान ने ‎राजकार्य में बाधा डालने का ‎मामला दर्ज कराने की धमकी दी थी।

दो दिनों में होगी जांच शुरू
डीईओ, प्रारंभिक राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में दोनों टीचर को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। संस्था प्रधान का निलंबन काल राशमी ब्लाॅक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय और महिला टीचर अन्य जगह‎ उपस्थिति देंगी। मामले की जांच के लिए 3 राजपत्रित सदस्यों कमेटी बनाई हैं, जो 2 दिनों में जांच शुरू करेंगी। जांच के बाद लगभग 5 दिन बाद रिपोर्ट सौंपेंगे, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ…

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर…

    You Missed

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    कोचिंग में आग, 15 मौतें, बचने के लिए बाथरूम में छिपे, दम घुटा, 4 अफसर सस्पेंड

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: लाखों जाली नोट के प्रकरण में वर्षो से वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे