26-27-28-29 जून को इन जिलों में आई मानसून की भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Orange Alert

26-27-28-29 जून को इन जिलों में आई मानसून की भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया Orange Alert

हाड़ौती अंचल में बीती रात मूलसाधार बारिश हुई, वहीं बुधवार को बादलों और सूर्यदेव के बीच आंखमिचौली चलती रही। बीच-बीच में तेज धूप खिलने से उसम का जोर रहा। कोटा जिले में मंगलवार रात रिमझिम बरसात के बाद ढाई घंटे तेज बारिश हुई। कोटा में बुधवार सुबह तक 48.9 एमएम वर्षा दर्ज की गई। कोटा में अब तक 312.8 एमएम बरसात हो चुकी है। सुबह धूप खिलने से वातावरण में मौजूद नमी के चलते दिनभर उमस रही। शाम को एक बार फिर आसमान में बादलों ने डेरा डाला। कोटा का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया।

आज इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसमें अतिभारी बारिश, मेघगर्जन और वजपात की संभावना जताते हुए बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं श्री-गंगानगर, पाली, नागौर, जोधपुर, जालौर, हनुमानगढ़, चूरू, टोंक, सिरोही, सीकर, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर, अजमेर में येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है।

27 जून को भरतपुर और धौलपुर में ऑरेंज अलर्ट और बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, श्री-गंगानगर, पाली, नागौर, जोधपुर, हनुमानगढ़, चूरू, टोंक, सीकर, सवाईमाधोपुर, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर और अजमेर में येलो अलर्ट जारी किया है।

28 जून को झुंझुनूं, सीकर और चूरू में ऑरेंज अलर्ट और 29 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं 29 जून को 8 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार बीकानेर । नोखा थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के…

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत बीकानेर। नोखा की सुजानगढ़ रोड पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    बीकानेर में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी