मौसम विभाग की चेतावनी: सर्दी के बीच बारिश की दस्तक, इस दिन से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की चेतावनी: सर्दी के बीच बारिश की दस्तक, इस दिन से बदलेगा मौसम

राजस्थानी चिराग।
राजस्थान में सर्दी के बीच अब बारिश का दौर शुरू होने वाला है। 26 दिसंबर से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर कोटा संभाग और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के अन्य क्षेत्रों में देखा जाएगा। इस विक्षोभ के कारण 26 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना है, जो 27 और 28 दिसंबर तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बारिश विशेष रूप से कोटा संभाग, भरतपुर और जयपुर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की संभावित है। बारिश के चलते इन इलाकों में मौसम ठंडा और नमी भरा रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक़ शेखावाटी क्षेत्र जैसे चूरू और सीकर में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। अगले 2-3 दिनों में इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। वहीं, अन्य जगहों पर तापमान 4 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोटा, भरतपुर और जयपुर संभागों में हल्की से घनी धुंध छा सकती है। पूरब से आ रही हवाओं के चलते वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे सर्दी का असर बढ़ सकता है।

Recent Posts

  • Related Posts

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना… जयपुर। अगर आपके मोबाइल पर भी ‘पेंडिंग चालान’ (Pending Challan) का मैसेज आया है, तो सावधान…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग Hindu Nav Varsh 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष हिंदू नववर्ष चैत्र मास के…

    You Missed

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    बोलेरो पलटने से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल, घर से 1किमी पहले हादसा

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    मकान में लगी आग, जिंदा जले रिटायर्ड टीचर, बेड पर मिला शव

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    बीकानेर : इस थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास

    एमबीबीएस स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, मौत, पहले भी जान देने का किया था प्रयास