राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, होली पर इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, होली पर इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थानी चिराग। राजस्थान में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव के चलते गर्मी रफ्तार पकड़ने लगी है। दिन में सूरज की तेज तपिश से पसीने छूटने लगे है। वहीं, सुबह-शाम भी ठंड कम होने लगी है। इसी बीच राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज ​बदलने वाला है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी की मानें तो प्रदेश में 13 मार्च को एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसके चलते तीन दिन तक कई जिलों में बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, जयपुर, पिलानी, सीकर, कोटा, चित्तौड़गढ़, आबूरोड, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, नागौर, डूंगरपुर, बारां, जालोर, सिरोही, फतेहपुर, करौली, दौसा, झुंझुनूं और पाली में भी पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

आगामी 48 घंटे में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं। आगामी 48 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 10 और 11 मार्च को बाड़मेर व आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री से (सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर) दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

होली पर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो प्रदेश में आगामी 3-4 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 13 से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते 15 मार्च तक प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिम राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

  • Related Posts

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार बीकानेर। बीते दिनों नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को चार हादसों में चार परिवारों पर कहर टूटा। बारां जिले के…

    You Missed

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने कार्रवाई, चाकूओं से हमले के मामले में एक गिरफ्तार

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    1 दिन, 4 हादसे और 12 की मौत, राजस्थान के 4 परिवारों छिनीं खुशियां

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    बीकानेर: पिता की हार्ट अटैक से मौत, बेटी ने किया सुसाइड

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    3 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, लाखों की उधारी के विवाद में पड़ोसी बना कातिल

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता

    बीकानेर: आखिर ऐसा क्या हुआ की मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता